फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तुम रूठे रहो मोहन, हम तुमको मना लेंगे’

विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में संतोषगढ़ नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गीता भवन मंदिर से शुरू होकर मेन बाजार से होते हुए पूरे नगर की परिक्रमा करते हुए वापस गीता भवन मंदिर में पहुंची। शोभायात्रा में भगवान कृष्ण, विष्णु भगवान तथा शिव परिवार की झांकियां निकाली गई थीं। इस दौरान स्थानीय गायक मूलराज कौशल और सतीश कुमार काका ने भगवान कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति पेश कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायक मूलराज ने आज पै गया पंजाबियां दे पले ठाकुरा बल्ले बल्ले, वन चिट्ठियां पावांगे दिल ले गया मुरली वाला, तेरे परां नाल उड़ी जाने आ नहीं ते सानू कौन जान दा, तुम रूठे रहो मोहन हम तुमको मना लेंगे, आंखों को इंतजार है भगवान आपका, काली कंबली वाला मेरा है तथा वे श्यामा होली खेलन आइयो तेरियां सहेलियां वे आदि भजनों की प्रस्तुति पेश कर सभी श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर पूर्ण कौशन, पवन कौशल, मूलराज कौशल, अंकित, चंदन, शिव कुमार, रोहित कौशल, मनोहर लाल, विकास, भगवंत किशोर, सतीश कुमार काका, प्रवेश कौशल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पुरी, जसवीर सैणी, गौरव, पारथ कौशल, गोपाल सैणी, सौरभ, रमा कुमारी, नम्रता कुमारी, रजनी देवी, समृति, पूजा, निशा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें