फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमसी शिक्षकों को अनुबंध नीति में लाया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दुलैहड़(ऊना)। ऊना एसएमसी अध्यापक यूनियनजिला सचिव अनवर खान की अगुवाई में ऊना रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री से मिली। एसएमसी अध्यापकों ने सबसे पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को राखी बांधी। एसएमसी अध्यापकों को सीएम से उन्हें अनुबंध नीति में लाने की मांग की। एसएमसी अध्यापकों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से एसएमसी पॉलिसी में से क्लॉज नंबर 9 और 10 हटाने की मांग की। क्योंकि एसएमसी अध्यापकों की पॉलिसी में क्लॉज नंबर 9 और 10 के कारण हर समय अपनी नौकरी जाने का डर लगा रहता है। अगर कोई रेगुलर या ट्रांसफर शिक्षक नियुक्त होता है, तो एसएमसी शिक्षक को अपना पद छोडना पड़ता है। साथ ही एसएमसी अध्यापकों ने वेतन बढ़ाने की भी मांग की है। इस समय एसएमसी अध्यापकों, पीजीटी और टीजीटी को 7800 रुपये, सीएंडवी को 5850 रुपये और जेबीटी को 4550 रुपये वेतन मिल रहा है। एसएमसी शिक्षकों ने वीरभद्र से एसएमसी अध्यापकों का वेतन पीटीए की तरह अनुबंध अध्यापकों के स्केल का 90 प्रतिशत देने की मांग की है, जिससे अध्यापकों को राहत मिल सके। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एसएमसी अध्यापकों की मांगों को ध्यान से सुना और जल्दी पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही एसएमसी अध्यापकों को अनुबंध नीति में लाएंगे। इस मौके पर एसएमसी अध्यापकों में प्रवेश कुमारी, अनीता, रेनू, शमा कुमारी, अनीता कुमारी, मोनिका, पंकज कुमार, संजय, सुरेंद्र कुमार, सुलिंद्र समेत अन्य अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें