अमर उजाला ब्यूरो
मैहतपुर (ऊना)। भाजपा परिवर्तन रथ यात्रा का मैहतपुर में स्वागत किया गया। उत्साह से परिपूर्ण कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की। रथ यात्रा के दौरान विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस सूबे का मुखिया बेल पर हो, उस सूबे की जनता को अपने मुखिया से क्या उम्मीद हो सकती है। सांसद अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री वीरभद्र पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले साढ़े चार से प्रदेश को नशे का हब बना दिया। सूबे में अनेक तरह के माफिया सरकार पर पूरी तरह से हावी है। प्रदेश का विकास करवाने में नाकाम साबित हुई कांग्रेस सरकार के महज दो तीन महीने बचे हैं। परिवर्तन रथ यात्राओं में उमड़ रहा हजूम इस बात का प्रमाण है, कि मौजूदा वीरभद्र सरकार अब कुछ दिनों की मेहमान है। मैहतपुर में रथ यात्रा का स्वागत करने वालों में जिला परिषद सदस्य पंकज सहोड़, रमेश भड़ोलियां, सागर दत्त भारद्वाज, पार्षद ओमप्रकाश, आशा देवी, अंजू देवी, रंजना कंवर, हरीश, अजय, विवेक भारद्वाज, पवन कुमार, विपिन, सतीश, हरपाल सिंह, सतीश, महेन्द्र छिबर, महिला मोर्चा अध्यक्ष बबीता, बबीता ठाकुर, संतोष छाबड़ा, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव ठाकुर, रणजोत सिंह, महिंन्द्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।