संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हिमाचल प्रदेश की ओर से स्टाफ नर्स के 28 पद बैचवाइज भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि स्टाफ नर्स के पदों के लिए अनारक्षित वर्ग में 12 पद दिसंबर 2010 बैच तक, अनारक्षित वर्ग की ईडब्ल्यूएस श्रेणी में तीन पद दिसंबर 2012 बैच तक, एससी श्रेणी में चार पद जून 2011 बैच तक, एससी की बीपीएल श्रेणी में एक पद दिसंबर 2016 बैच तक, एससी की डब्ल्यूएफएफ श्रेणी में 1 पद दिसंबर 2017 बैच, ओबीसी श्रेणी में 5 पद दिसंबर 2012 बैच, ओबीसी की बीपीएल श्रेणी में 1 पद दिसंबर 2014 बैच तक और एसटी श्रेणी में एक पद दिसंबर 2015 बैच से भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि उपरोक्त बैच और श्रेणी से पात्र अभ्यर्थी जिन्होंने अपना नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं करवाया है वे आठ जनवरी से पहले अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in पर दर्ज करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-226063 पर संपर्क किया जा सकता है।