फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खरयालता में 28 लोगों ने अपडेट करवाए आधार कार्ड

Sat, 14 Nov 2026 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा(ऊना)। पोस्ट ऑफिस ऊना के सौजन्य से उपमंडल बंगाणा की खरयालता पंचायत में शनिवार को जिला प्रभारी मुनीश कुमार की अध्यक्षता में आधार कार्ड अपडेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खरयालता पंचायत के गांव बही, बडोआ, तलमेहड़ा, भलखूं, रौनखर, लालशाह सहित अन्य गांवों के लोगों ने भाग लिया। आधार ऑपरेटर मनु शर्मा ने बताया कि इस दौरान पंचायत के 28 लोगों के आधार कार्ड अपडेट किए गए। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान गिरधारी लाल, उप प्रधान अशोक शर्मा, बीडीसी सदस्य मोहित, तलमेहड़ा पोस्ट ऑफिस अधिकारी अनीता कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें