फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंबोआ में 27वीं गो भागवत कथा आठ मई से

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के डेरा पंडित हरी चंद शाह दरबार अंबोआ में 27वीं श्रीमद्गोभागवत कथा का आयोजन आठ से 15 मई तक किया जा रहा है। डेरा के गद्दीनशीन बाबा राकेश शाह ने बताया कि डेरा में 27 वीं गो भागवत कथा आयोजन किया जा रहा है। कथावाचक व्यास श्रीकृष्ण कन्हैया जोशी गो भागवत कथा की महिमा का गुणगान करेंगे। इस उपलक्ष्य में आठ मई को सुबह नौ बजे शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभा यात्रा अंबोआ शिव मंदिर से वाया नंगल जरियालां होते हुए अंबोआ दरबार तक निकाली जाएगी। कथा में प्रवचन प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होंगे। दोपहर एक से दो बजे तक महापुरुषों के प्रवचन होंगे। शाम को छह से आठ बजे तक सुश्री कृष्णा भारद्वाज वृंदावन वाले के मुखारविंद से श्रीराम कथा का आयोजन होगा। इस दौरान सभी पूजन पंडित पवन और अरविंद की ओर से विधि-विधान से किए जाएंगे। रात सात बजे दाता की चौकी एवं फरियाद की जाएगी। प्रभात फेरी प्रतिदिन सुबह पांच बजे निकाली जाएगी तथा प्रतिदिन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था रहेगी। 15 मई को कथा यज्ञ की पूर्णाहुति सुबह नौ बजे और कथा विश्राम दोपहर एक बजे होगा। 15 मई को ज्येष्ठ वीरवार के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें