फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला विरोध रैली में ऊना से 2700 कार्यकर्ता होंगे शामिल : श्याम

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। भाजपा के ऊना जिला अध्यक्ष श्याम मिन्हास ने हिमाचल प्रदेश सरकार के कुप्रशासन के खिलाफ 4 दिसंबर को धर्मशाला में होने वाली विरोध रैली को लेकर जिला भारतीय जनता पार्टी की रणनीति का खुलासा किया है। मंगलवार शाम जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि 4 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी के करीब 2700 कार्यकर्ता जिले से धर्मशाला की इस विरोध रैली में भाग लेने के लिए जा रहे हैं। इस रैली में जिले से सबसे अधिक महिला शक्ति सहभागिता करने के लिए तैयार है। हिमाचल प्रदेश की सरकार का दोहरा चेहरा सामने आया है। एक तरफ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री आपदा का हवाला देकर पंचायत चुनाव को टालने का प्रयास कर रहे हैं और दूसरी तरफ 11 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में जश्न मनाने की तैयारी की जा रही है। जिले में प्राकृतिक आपदा का सबसे ज्यादा कहर टूटा और आज भी हजारों लोग बेघर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव करवाने को लेकर सरकार प्राकृतिक आपदा अधिनियम लागू होने का तर्क दे रही है। लेकिन, जश्न मनाने के लिए सरकार के लिए कोई आपदा नाम की चीज नहीं है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सरकार के 11 दिसंबर के इस जश्न का कड़ा विरोध करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें