फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां चिंतपूर्णी दरबार में 26006 श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी

विज्ञापन
चिंतपूर्णी में माता के दर्शनों के लिए जाते भक्त।संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। सावन अष्टमी मेले के नौवें दिन भी प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी में अच्छी खासी संख्या में श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। हालांकि पिछले आठ दिनों के मुकाबले शनिवार को श्रद्धालुओं की आमद कम रही। बीते दिनों मंदिर में लगातार 30 हजार से अधिक श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंच रहे थे। शनिवार को भीड़ कम होने से व्यवस्थाओं को संभालने में जुटे होमगार्ड एवं पुलिस जवानों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को 26006 श्रद्धालुओं ने माता चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान मंदिर के बाहर ज्यादा लंबी लाइनें लगी नजर नहीं आई। इसके चलते व्यवस्थाएं भी पहले के मुकाबले चुस्त-दुरुस्त नजर आई। लिफ्ट वाले स्थान तक पहुंचने में भी बुजुर्गों व दिव्यांगों को अधिक परेशानी नहीं हुई।
वहीं मंदिर रोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही। इससे पहले शुक्रवार को अष्टमी के दिन मंदिर न्यास को 19,14,505 रुपये और 400 पोंड, 25 ऑस्ट्रेलिया डॉलर, कनाडा डॉलर 20 व अमेरिका के 95 डॉलर चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं सावन अष्टमी मेले के समापन दिवस शनिवार को अधिकतर लंगर लगाने वाली संस्थाएं सामान समेटकर चली गई और मात्र एक दो लंगर ही बचे हैं। वहीं मंदिर न्यास का लंगर रोजमर्रा की तरह जारी है। इससे होटल व ढाबों पर भी दुबारा से रौनक लौट आई है। मंदिर अधिकारी बलवंत पटियाल ने बताया कि शनिवार के दिन 26006 श्रद्धालुओं ने मंदिर में मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद लिया।

माता चिंतपूर्णी के मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद- फोटो : Una

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें