फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंचायती उपचुनावों के दृष्टिगत 25 को अवकाश घोषित

Sat, 24 Feb 2024 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनावों के दृष्टिगत 25 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त जतिन लाल ने आदेश जारी करते हुए बताया कि जिला ऊना में पंचायत समिति अंब के वार्ड 15 कटोहड़ कलां, पंचायत समिति ऊना के वार्ड एक पनोह, ग्राम पंचायत मंधोली वार्ड एक विकास खंड अंब तथा ग्राम पंचायत गोंदपुर बुल्ला विकास खंड हरोली में उपचुनावों को लेकर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि पंचायती उप चुनावों के क्षेत्राधिकार में पड़ने वाले सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, कॉरपोरेशन, शैक्षणिक संस्थान व इंडस्ट्री में अवकाश रहेगा। इसके अतिरिक्त दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए सवैतनिक अवकाश रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें