फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी में 23,938 से अधिक श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

विज्ञापन
माता चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शनों के लिए लगी लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालु। - फोटो : Una
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में सातवें नवरात्र पर रविवार को माता रानी के दर्शनों के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शाम 6:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार 23,938 भक्त माता रानी के दरबार में शीश नवा चुके थे। दर्शनों का सिलसिला जारी था। भारी भीड़ के चलते दोपहर करीब 1:30 बजे लुधियाना सराय के पास श्रद्धालुओं की कतारें टूट गई और एकाएक व्यवस्थाएं बिगड़ गईं।
विज्ञापन

सुरक्षा जवानों के लिए अनियंत्रित भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया। मां के भक्तों की लाइनें मेन बाजार को पार कर लुधियाना सराय के आगे तक जा पहुंची। श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन करने के लिए दो घंटे तक का समय लगा। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे बाजार में छायादार टेंट भी लगाए थे। सुबह 4:00 बजे ही मंदिर खुलने के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में बढ़ना शुरू हो गई। दोपहर तक करीब 10,000 श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगा चुके थे।
चिंतपूर्णी मेन बाजार में दोपहर 1:30 बजे मंदिर दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लगी डबल लाइनें अचानक टूट गई और लुधियाना सराय के आगे अव्यवस्था का माहौल पैदा हो गया। लाइनें टूटने के कारण तीन से चार कतारें बन गई। श्रद्धालु लाइनों में एक दूसरे के आगे लगने की होड़ में दिखते नजर आए। ड्यूटी पर तैनात दोनों होमगार्ड ने कड़ी मशक्कत के बाद व्यवस्था को सुधारा और भीड़ को नियंत्रित किया। वीआईपी ड्यूटी के लिए पुलिस जवान तैनात होने के कारण रविवार को चिंतपूर्णी में पुलिस कर्मियों की कमी खली। उधर, मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें