अमर उजाला ब्यूरो
बंगाणा (ऊना)।
महाशिवरात्रि पर्व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। सिद्धेश्वर महादेव मंदिर सांडा अरलू, शिव मंदिर लठियाणी, मलांगड़, थानाकलां, रायपुर मैदान, प्रोइयां कलां, गांविंदसागर झील के मध्य कोलका में स्थित शिव मंदिर तथा कुटलैहड़ क्षेत्र का सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन सदा शिव ध्यूंसर महादेव मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में कर्ण राज कुमार, अमित, नेहा, कल्पना, सुरुचि, रेखा, ममता, कमला, अंजलि आदि मौजूद रहे।