फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंवर का बंगाणा में ढोल नगाड़ों से स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा से जीत का चौका लगाने पर भाजपा विधायक वीरेंद्र कंवर का बंगाणा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक कंवर को कंधों पर बिठाकर ढोल नगाड़ों के साथ गाई जा रही पहाड़ी नाटी और पंजाबी गीतों पर खूब धमाल मचाया। बंगाणा पहुंचते ही कंवर को कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद दिया। साथ में चिंतपूर्णी के नवनिर्वाचित विधायक वलबीर चौधरी को भी कार्यकर्ताओं ने कंधों पर उठा लिया। दोनों ने कार्यकर्ताओं के कंधों पर बैठकर पूरे बंगाणा बाजार में वोटरों का धन्यवाद किया। बाद में कंवर अपने गृह क्षेत्र थानाकलां के लिए रवाना हो गए। बंगाणा के विश्राम गृह में कंवर ने सबसे पहले कुटलैहड़ की जनता का उन्हें लगातार चौथी बार विधायक चुनने पर धन्यवाद किया। कंवर ने कहा कि वह घर-घर जाकर कुटलैहड़ के मतदाताओं का आभार जताएंगे। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की सभी समस्याओं का अब योजनाबद्ध तरीके से हल निकाला जाएगा। कुटलैहड़ विस क्षेत्र का विकास करवाना ही उनकी प्राथमिकता है। इस मौके पर विजय कुमार, सतीश धीमान, मदन ठाकुर, चरणजीत शर्मा, राज कुमार, रोहित, महेंद्र सिंह, राजेंद्र शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें