अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
रावमापा नंगल खुर्द और नंगल कलां के नवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी ली। 108 एंबुलेंस सेवा वाहन हरोली के पायलट प्रदीप कुमार और ईएमटी विनोद कुमार ने बच्चों को विस्तारपूर्वक प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी। पायलट प्रदीप कुमार और ईएमटी विनोद कुमार ने बच्चों को 108 गाड़ी में मौजूद उपकरणों के बारे में बताया और घायलों को दिए जाने वाले ट्रीटमेंट की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई सड़क दुर्घटना में या अन्य कारणों से घायल होता है तो 108 एंबुलेंस सेवा का नि:शुल्क लाभ लिया जा सकता है। इसके अलावा डिलीवरी केस में 108 एंबुलेंस सेवा का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा प्रदेश भर में उल्लेखनीय सेवाएं दे रही है। 108 एंबुलेंस सेवा कर्मियों ने विशेष प्रशिक्षण हासिल दिया जाता है ताकि रोगी को गाड़ी में ही प्राथमिक उपचार दिया जा सके। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में 108 दूरभाष पर मदद ली जा सकती है। इस अवसर पर नंगल खुर्द स्कूल के प्रधानाचार्य विवेक राणा, वोकेशनल ट्रेनर हरप्रीत कौर, सहायक अचल कुमार, कंचना कुमारी, नंगल कलां स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्य मोनिका जैन, रितिका पाठक उपस्थित रहे।