फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ युवाओं में जगाई अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना) गगरेट के बाबा सिद्ध चानो क्लब के सदस्यों ने नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक किया। इस दौरान क्लब ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। सिद्ध चानो क्लब चतेहर के अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि क्लब के सभी सदस्य समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाते रहते हैं। आज के समय में नशा समाज की सबसे बड़ी बुराई के रूप में उभर कर सामने आ रहा है। इसे समाप्त करने के लिए सभी समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए, जिससे युवाओं में फैल रही इस बुराई को समाप्त किया जा सके। इस अवसर पर उनके साथ बलविंद्र सिंह, संजीव, भजन, विक्की सहित क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें