फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन सूचना केंद्र के बाहर बांधीं बकरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली (ऊना)। हरोली में भ्रष्टाचार के विरोध में हरोली भाजपा नेता प्रो. राम कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ तथाकथित विकास मॉडल की पोल खोल अभियान के तहत कांगड़ में बने जिला पर्यटन सूचना केंद्र के बाहर धरना दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता अपने साथ बकरियां लेकर पहुंचे और उन्हें मक्की की रोटी खिलाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उद्योग मंत्री एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रो. राम कुमार ने आरोप लगाया कि पर्यटन केंद्र का दो साल पहले मुख्यमंत्री ने खुद उद्घाटन किया, लेकिन उस दिन के बाद से ही इस पर ताला जड़ दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बिल्डिंग को भी मात्र ठेकेदारों को लाभ देने के लिए ही बनाया गया। राम कुमार ने कहा कि जब इस जिला पर्यटन केंद्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया था, तब उद्योगमंत्री ने कहा था कि देश-विदेश से जब पर्यटक यहां आएंगे तो उन्हें मक्की की रोटी-सरसों का साग खिलाया जाएगा। यहां पर पर्यटक तो आए नहीं, इसलिए बकरियों को बांध कर उन्हें मक्की की रोटी और सरसों का साग खिलाया गया। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में करीब सौ करोड़ से ऊपर का बिल्डिंग घोटाले हुए हैं और इन बिल्डिगों को फीते काटने के बाद बंद कर दिया गया ओर चहेते ठेकेदारों के साथ मिलकर पैसे खाने का खेल खेला गया है। इस गोरखधंधे में कुछ अधिकारी भी शामिल हैं जिसको हरोली की जनता अब सहन करने वाली नहीं। उन्होंने कहा कि हरोली के किसानों की आलू की फसल चौथी बार तबाह हो गई और प्रदेश सरकार मौन है। उन्होंने कहा कि हरोली में बने अस्पताल ओर कॉलेज का उन्होंने स्वागत किया है और उनका विरोध सिर्फ उस चीज से है जो तथाकथित विकास के नाम पर घोटाले किए जा रहे हैं। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष जसविंद्र गोगा, अर्जुन सिंह, हंसराज, सतीश ठाकुर, करनैल सिंह पम्पी, कैप्टन तोता राम, सत्या राणा, सुनील कुमार, प्रीतम चंद, सरोज ठाकुर, तृप्ता देवी, परमजीत सिंह, कमल सैनी, काला जट्ट, योगराज जग्गा, अमन गुलेरिया, राज कुमार सहित सैकड़ों भाजपा समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें