फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मां चिंतपूर्णी के दरबार में 21500 श्रद्धालु हुए नतमस्तक

Sun, 14 Apr 2024 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संक्रांति और बैसाखी के पर्व पर भारी संख्या में पहुंचे भक्त, लंबी कतारों में लगकर पावन पिंडी के किए दर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चिंतपूर्णी (ऊना)। नवरात्र के पांचवें दिन शनिवार को संक्रांति व बैसाखी के पर्व पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में माता के भक्तों का हुजूम उमड़ रहा। सुबह के समय ही दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो कि दोपहर बाद तक होटल संतोष को भी पार कर गईं। जानकारी के अनुसार मां चिंतपूर्णी दरबार में शनिवार शाम छह बजे तक 21,500 श्रद्धालुओं ने माता रानी का आशीर्वाद लिया।
मंदिर प्रशासन की ओर से कतारों में श्रद्धालुओं को धूप से बचाने के लिए कुछ टेंट लगाए गए थे, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे यह सब नाकाफी साबित हुए। भीड़ के बीच श्रद्धालुओं को धूप में लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करनी पड़ी। दूसरी ओर लिफ्ट से सुगम दर्शन करने वालों की संख्या भी काफी रही। दोपहर बाद मौसम ने भी श्रद्धालुओं का साथ दिया और आसमान पर बादल छाए रहे। भक्त माता रानी के भजन गाते जयकारे लगाते हुए मंदिर की ओर बढ़ते जा रहे थे। अधिक भीड़ होने के चलते सुरक्षा कर्मियों को दिनभर कड़ी मेहनत करनी पड़ी। दूसरी ओर यातायात व्यवस्था बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस बल और होमगार्ड जवानों ने भी मोर्चा बनाए रखा। होमगार्ड के प्लाटून कमांडर जागिरी लाल ने बताया कि जवानों ने कड़ी मेहनत से अधिक भीड़ में भी सुरक्षा व्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी हजारों श्रद्धालु पहुंचेंगे मां के दरबार
ध्यान रहे कि रविवार के दिन छुट्टी होने के चलते मां चिंतपूर्णी के दरबार में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शीश नवाने पहुंचेंगे। आम दिनों में भी रविवार के दिन 30,000 के आसपास श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी दरबार में हाजिरी लगाते हैं। ऐसे में नवरात्र के दिनों में रविवार को और अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद एसडीएम अंब डॉ. विवेक महाजन ने कहा कि मां चिंतपूर्णी दरबार में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भीड़ बढ़ने पर उसी अनुसार व्यवस्था में फेरबदल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें