फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 21 गढ़वाल राइफल्स का ऊना पहुंचने पर स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला सैनिक कल्याण ऊना के उपनिदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आर्मी की 21 गढ़वाल राइफल्स की ओर से चलाए जा रहे साइकिल अभियान का 28 सितंबर को बद्दी पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग जो भारतीय सशस्त्र सेनाओं में आने का सोच रहे हैं उनको प्रोत्साहित करना और भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को दर्शाना है। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को सुबह आठ बजे ऊना से उन्हें पूरे सम्मान के साथ विदा किया गया। उन्होंने बताया कि इस साइकिल अभियान को दोनों ओर कतार में खड़े होकर हाथों में तिरंगा लहराते और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए विदाई दी। इस मौके पर डॉ. देशराज शर्मा, प्रधानाचार्य वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल, सूबेदार राजेश सेवानिवृत्त एवं पाठशाला के विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें