फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में बिजली के ट्रांसफार्मरों पर खर्च होंगे 20.5 करोड़ : रायजादा

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए 2.5 करोड़ से लगाएंगे सीसीटीवी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। विधानसभा क्षेत्र ऊना के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में 20.5 करोड़ रुपये बिजली ट्रांसफार्मर और तारों पर खर्च होंगे। साथ ही लगभग 2.5 करोड़ रुपये से 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगे और जलभराव को सख्ती से निपटाया जा सके। योजना के तहत 83 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। 400 केवीए के 16, 250 केवीए के 35 और 100 केवीए के 32 ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। 50 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। 4.55 किमी भूमिगत केबल लाइन बिछाई जाएगी और 27 किमी तार बदल दिए जाएंगे। जलभराव रोकने के लिए कुछ हिस्सों का पानी डायवर्ट कर वार्ड-4 की खड्ड में डाला जाएगा, साथ ही शहरी क्षेत्र में नालियां बनाई जाएंगी। रेलवे और नगर निगम अधिकारियों के साथ इसके लिए जल्द बैठक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें