बंगाणा में सात दुकानों से पकड़े घरेलू सिलिंडर
खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी टीम, दुकानदारों में मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
बंगाणा(ऊना)।
एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार ने खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम के साथ बंगाणा बजार में छापेमारी की। एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार और खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक पदमदेव ने बंगाणा बाजार में छापेमारी के दौरान करीब दो दर्जन से अधिक दुकानों, ढाबों और होटलों में छापेमारी की। इस विभाग की टीम ने दुकानों और ढाबों पर घरेलू गैस सिलिंडर उपयोग करने पर सात दुकानदारों के चालन किए हैं। विभाग की अचानक छापेमारी से लोगों में हड़कंप मच गया। छापेमारी की सूचना मिलते ही कई दुकानदार दुकानें बंद कर इधर-उधर खिसक लिए। जानकारी के अनुसार एसडीएम संजीव कुमार व खाद्य आपूर्ति निरीक्षक पदमदेव ने बंगाणा बाजार में करीब 24 दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान विभाग की टीम ने दुकानों पर घरेलू गैस सिलिंडर उपयोग करने पर सात दुकानदारों के चालान कर 6050 रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए। इसके अलावा टीम ने ढाबों, रेस्टोरेंट में किचन और महिला-पुरुषों के लिए बनाए शौचालयों का भी निरीक्षण किया गया।