फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी नाटी पर झूमे पुलिस कर्मचारी

विज्ञापन
new year celebration - फोटो : new year celebration
विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)।

विज्ञापन

प्रथम भारतीय आरक्षित वाहिनी बनगढ़ में नए साल पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समादेशक एसआर राणा ने की। उन्होंने पुलिस जवानों, उनके परिजनों, बच्चों तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्थानीय वाहनी के जवानों के कठिन परिश्रम के चलते बनगढ़ बटालियन ने प्रदेश भर में अपना अलग मुकाम कायम किया है। रंगारंग कार्यक्रम में पुलिस जवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अनेक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य आरक्षी शमशेर सिंह ने चटपटी खबरें सुनाकर श्रोताओं को लोटपोट किया। नन्हें बच्चों की प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया। वाहिनी के समादेशक एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी कार्यक्रम में प्रस्तुत पहाड़ी नाटी पर खूब थिरके। डीजे की धुन पर पंजाबी गीतों तथा भंगडे़ पर श्रोता खुद को नाचने से नहीं रोक सके। इस मौके पर समादेशक एसआर राणा की पत्नी कुशला राणा, उपसमादेशक बद्री सिंह, विनोद धीमान, सहायक समादेशक नरेश कुमार, मनोज जंबाल, डॉ. रोहित रॉय, शमशेर सिंह, मंच संचालक आरक्षी दिलदार, योगेश, देवेंद्र सिंह, राजेश कुमार समेत अन्य अन्य जवानों ने रंगारंग कार्यक्रम का खूब लुत्फ उठाया।
000

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें