फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन की चपेट में आने से कामगार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में स्थित एक निजी उद्योग में मशीन की चपेट में आने से कामगार घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जंाच शुरू कर दी है। घायल कामगार के बयान कलमबद्ध किए हैं। जानकारी के अनुसार दुलैहड़ निवासी अश्वनी कुमार औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के एक निजी उद्योग में रोज की तरह ड्यूटी दे रहा था कि अचानक उसका हाथ मशीन में आ गया। अश्वनी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य कामगारों ने तुरंत मशीन को समय पर बंद किया। हादसे में अश्वनी के दाएं हाथ की एक अंगुली कट गई और वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। उद्योग प्रबंधन ने घायल अश्वनी को तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचाया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायल कामगार को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया गया है। उधर, डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें