फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाहलीवाल में टैंपो में अचानक भड़की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल मुख्य मार्ग पर चलते टैंपो में अचानक ही आग भड़क गई। टैंपो में मधुमक्खियों के डिब्बे भरे थे। अग्निकांड में पीड़ित का लाखों का नुकसान हुआ है। जबकि, दमकल विभाग की मुस्तैदी से मधुमक्खियों के 50 डिब्बों को जलने से बचा लिया गया। आग लगने के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह सात बजे टाहलीवाल रोड पर जा रहे एक टैंपो में अचानक ही आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चालक ने तुरंत गाड़ी को रोका। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया। मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर कड़ी मशक्कत कर काबू पाया। घटना में टैंपो में लोड किए गए मधुमक्खियों के दस बाक्स और अन्य कीमती सामान जल गया। इसके अलावा टैंपो बुरी तरह से आग की भेंट चढ़ गया। हालांकि, दमकल विभाग की मुस्तैदी से मधुमक्खियों के 50 डिब्बों को जलने से बचा लिया गया। टीम में अग्निशमन केंद्र के प्रभारी जयमल ठाकुर, राम, सुभाष चंद, हरमेश, रणजीत सिंह आदि शामिल रहे। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें