फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बाइक राइडर के भरे जाएंगे 200 पद

Tue, 15 Oct 2024 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मैसर्ज ईएफएस फैसिलिटिज सर्विसिज यूएएफ द्वारा बाइक राइडर ग्रेड-ए के 200 पद दो वर्ष के अनुबंध पर भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए 19 अक्टूबर तक गूगल फॉर्म और अपना बायोडाटा संबंधित दस्तावेज जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय ऊना में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि गूगल फॉर्म जिला रोजगार अधिकारी ऊना के फेसबुक पेज पर उपलब्ध है। अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 40 वर्ष और यूएई ड्राइविंग लाइसेंस तथा तीन साल के लिए वैध होम कंट्री दोपहिया वाहन लाइसेंस होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि रहने की सुविधा, बाइक, पेट्रोल, सिम कार्ड और प्रशिक्षण स्थल तक परिवहन की सुविधा भी कंपनी की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-226063 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें