फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मां चिंतपूर्णी के दरबार में 20 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Wed, 18 Mar 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
चेत्र नवरात्रों को की तैयारियों को लेकर सजाया जा रहा माता चिंतपूर्णी का दरबार। संवाद
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। श्री चिंतपूर्णी मंदिर में ज्येष्ठ मंगलवार के अवसर पर 20 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने माथा टेका। सुबह तड़के से ही भक्तों का दरबार में पहुंचना शुरू हो गया जो दिनभर जारी रहा। दूर-दराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। होमगार्ड जवानों और पूर्व सैनिकों ने मोर्चा संभालते हुए श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुव्यवस्थित बनाए रखा। मंदिर परिसर में जगह-जगह सुरक्षा कर्मी तैनात रहे जो श्रद्धालुओं को लाइन में आगे बढ़ाते हुए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने में जुटे रहे।इसके साथ ही पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए बैरिकेडिंग और मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं ने भी प्रशासन का सहयोग करते हुए शांति और अनुशासन बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें