फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बारिश से निगम के 20 रूट प्रभावित, अवकाश होने पर भी नहीं भेजीं बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बसों का संचालन न होने से पांच लाख का नुकसान, जनता को पेश आई दिक्कतें
विज्ञापन

चंडीगढ़, दिल्ली, बद्दी सहित होशियारपुर के लिए भी कम रहा बसों का संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिलेभर में रविवार को हुई भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) को लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। बारिश के कारण जिले में करीब 20 रूट बाधित रहे, जिससे निगम की बसें अधिकतर मार्गों पर नहीं चल सकीं। ऊपर से रविवार अवकाश होने के चलते भी कई रूटों पर यात्रियों की कमी के कारण बस संचालन नहीं किया गया। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊना बस अड्डे पर लोग घंटों बसों का इंतजार करते रहे। चंडीगढ़, दिल्ली, बद्दी और होशियारपुर जाने वाली बसों का संचालन भी प्रभावित रहा, जिसके चलते कई यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। उपमंडलीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने बताया कि बारिश और अवकाश दोनों कारणों से बस संचालन प्रभावित हुआ। सामान्य दिनों में जिले में बसों के संपूर्ण संचालन से लगभग 10 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है, लेकिन इस बार राजस्व आधा रह गया। उन्होंने कहा कि जैसे ही बाधित मार्ग बहाल होंगे, निगम यात्रियों की सुविधा के लिए बस सेवाएं तुरंत शुरू कर देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें