फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टकारला में 20 कनाल गेहूं की फसल राख, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
उपमंडल अंब की टकारला पंचायत में 20 कनाल गेहूं की फसल आग से हूुई राख,।स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बिजली के तारों में स्पार्किंग से भड़की आग
विज्ञापन

ट्यूबवेल का पानी छोड़ने और फायर ब्रिगेड आने से आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेसी
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के अंतर्गत टकारला पंचायत में मंगलवार को 20 कनाल गेहूं की फसल आग की चपेट में आकर राख हो गई। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान होने का आकलन लगाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण खेतों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में हुई स्पार्किंग को माना जा रहा है। किसानों ने बताया कि वे गेहूं काटने के लिए मशीन का इंतजार कर रहे थे। तभी अचानक तेज हवा के चलते बिजली के तार आपस में टकराए और चिंगारी गिरने से खेतों में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग खेतों की ओर भागे और तुरंत ट्यूबवेल चालू कर खेतों में पानी छोड़ा और आग पर काबू पाने की कोशिश की। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लोगों की ओर से ट्यूबवेल का पानी छोड़ने और तुरंत फायर ब्रिगेड के आ जाने से जल्द ही आग पर काबू पाया गया। इससे टकारला पंचायत की सैकड़ों एकड़ भूमि आग की भेंट चढ़ने से बच गई। ग्रामीणों चरंजी लाल, रणजीत सिंह, नारायण चंद, शंकर और बिशन दास ने बताया कि सभी किसान अपनी फसल की कटाई के लिए मशीन का इंतजार कर रहे थे। तभी यह घटना हो गई। उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने लोगों से आग्रह किया कि किसान जल्द से जल्द अपनी गेहूं की फसल को इकट्ठी कर लें। तापमान बढ़ रहा है। ग्राम पंचायत उपप्रधान राजीव का कहना है कि बिजली के तारों की स्पार्किंग से किसानों का एक लाख से ऊपर नुकसान हुआ है। प्रशासन गरीब किसानों की सहायता करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें