फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के पहरे में विवाहिता का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक(ऊना)। क्षेत्र के पिरथीपुर में मंगलवार को विवाहिता का पुलिस पहरे में अंतिम संस्कार कर हुआ। मायके पक्ष के लोगों के जमावड़े एवं आक्रोश की वजह से किसी अप्रिय घटना को देखते हुए पुलिस का कड़ा पहरा रहा। अंतिम संस्कार के समय थाना प्रभारी चैन सिंह ठाकुर, चौकी प्रभारी राजिंद्र पठानिया, हेड कांस्टेबल पुष्पिंद्र सिंह पूरे दलबल सहित मौके पर मौजूद रहे। दाह संस्कार के पश्चात मृतका के परिजन ससुराल से मायके पक्ष द्वारा दिए गए सामान को पुलिस की मौजूदगी में उठाकर ले गए। वहीं मृतका सविता की मां नीलम देवी पत्नी दर्शन सिंह ने बेटी की मौत को संदिग्ध बताया और उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके सास, ससुर और पति को गिरफ्तार कर लिया। गौर रहे सविता की शादी जून 2006 में पिरथीपुर में हुई थी और रविवार शाम को रस्सी के बने फंदे से पंखे से लटकने से उसकी मौत हो गई थी। जिस पर मृतका के परिजनों द्वारा मौत को संदिग्ध बताए जाने पर पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम सोमवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में करवाया था। थाना प्रभारी चैन सिंह ठाकुर एवं चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके मृतका के आरोपी पति, सास एवं ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे अंब कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस ने आगामी छानबीन भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें