पुरुष हॉकी के राज्य स्तरीय मुकाबले कल
ऊना। शहर के समीपवर्ती इंदिरा मैदान ऊना में हिमाचल हॉकी एसोसिएशन के तत्वावधान में 24 से 26 दिसंबर तक हिमाचल पुरुष हॉकी के राज्य स्तरीय मुकाबले करवाए जाएंगे। ऊना हॉकी संघ के कैशियर मदन पुरी और प्रेस सचिव राजकुमार पठानिया ने बताया कि 24 दिसंबर को सुबह इंदिरा मैदान में राज्य स्तरीय पुरुष मुकाबलों का शुभारंभ हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा करेंगे। इस अवसर पर हॉकी ऊना के अध्यक्ष और प्रदेश के संरक्षक एवं हिमाचल भाजपा के राज्य अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि इन राज्य स्तरीय मुकाबलों में प्रदेश भर से पुरुषों की टीमें भाग लेंगी। हॉकी मुकाबलों के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर व्यवस्था दी जाएगी और तीन दिन का खेल बेहतर हो। इसके लिए सभी सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है।