हरोली(ऊना)। विस क्षेत्र हरोली के गांव पूबोवाल के रामसर मैदान में चल रहा दो दिवसीय दंगल मेला सोमवार को खत्म हो गया। जिसमें विदेशी पहलवानों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं, दंगल की एक लाख की माली विदेश से आए ईरान के पहलवान अभी ने अपने नाम की। अभी ने पहलवान सुख बबेवाल को पटकनी दी। दूसरी बड़ी माली 51 हजार की हुई। जिसमें सोनू कांगड़ा ने ईरान के ही एक अन्य पहलवान बड़ा ईरानी को हराया। 31 हजार की तीसरी बड़ी कुश्ती बब्बू बबेवाल तथा मन्ना बाड़ोवाल के बीच हुई, जो कि बराबरी पर छूटी। पंचायत प्रधान संतोषदास बिट्टू ने विजेता व उपविजेता पहलवानों को माली की पगड़ी पहनाकर तथा इनाम राशि देकर सम्मानित किया। दंगल मेले को सफल बनाने के लिए मलकीत सिंह, रणजीत सिंह, जरनैल सिंह, हरदीप सिंह, हरजीत सिंह, प्रदीप सिंह (सोनू), गुरमेल सिंह, महासिंह, बूटा सिंह, निर्मल सिंह, हैरी मान, दीपा मान सहित अन्य ग्रामीणों ने अपना सहयोग दिया।