ऊना। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि रायेपुर सहोड़ां के नरेश कुमार उर्फ सुमित के मौत मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।मामले में दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि रविवार को ग्रामीणों ने उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर और उनके समक्ष यह मसला उठाया था। मुख्यमंत्री से भी इस संबंध में बात की गई है। मुख्यमंत्री ने पुलिस के आलाधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए हैं। एसपी और उत्तरी रेंज के डीआईजी ने भी घटनास्थल का दौरा किया है। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस नेता इस दुखदायी घटना पर भी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि रायेपुर सहोड़ां के युवक की मौत मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।