हेमंत ने निभाई प्रधानमंत्री की भूमिका
टक्का स्कूल में किया गया युवा संसद का गठन
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल टक्का में उच्च शिक्षा उपनिदेशक के निर्देशानुसार युवा संसद के गठन की मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को संसद की कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया। युवा संसद में प्रिया ने लोकसभा अध्यक्ष, हेमंत ने प्रधानमंत्री, पारुल ने नेता विपक्ष, अभिनव और रजनी ने मंत्री, सिया ने गृह मंत्री और रीटा ने कानून और न्याय मंत्री की भूमिका अदा की। प्रधानाचार्य शकुंतला ठाकुर ने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रणाली की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने लोकसभा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। राजनितिक विज्ञान प्रवक्ता रक्षा डोगरा ने विद्यार्थियों को युवा संसद कार्यक्रम के बारे में बताया। इस मौके पर पूरा स्टाफ मौजूद रहा।