फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ील गाय की टक्कर से बाईक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नील गाय की टक्कर से बाइक सवार घायल
विज्ञापन

नाजुक हालत में पीजीआई के लिए किया रेफर
पुलिस ने शुरू की मामले की आगामी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
हरोली (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव लोअर कांगड़ में मंगलवार सुबह नील गाय की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को 108 की सहायता से हरोली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने घायल बाइक सवार को प्राथमिक उपचार देने के बाद ऊना अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। वहीं, ऊना अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल बाइक सवार की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। घायल व्यक्ति की पहचान प्यारे लाल निवासी बाथू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बाइक पर घालुवाल की ओर से लिंक रोड से होते हुए हरोली की ओर जा रहा था कि कांगड़ के पास नील गाय ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें