फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय राम का रामराज्य की ओर जाने वाला बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
जय राम का बजट रामराज्य की ओर जाने वाला : भाजपा
विज्ञापन

हर वर्ग के लिए कल्याणकारी होगा बजट; किसान, युवा के बजट से चहकी ऊना भाजपा
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पहला बजट हिमाचल को राम राज्य की ओर ले जाने वाला कदम है। यह बात संयुक्त बयान में भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बग्गा, प्रो. राम कुमार, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, यशपाल राणा, विजय चौधरी, हरि ओम भनोट, डॉ. श्याम वर्मा, कुलविंद्र सिंह, सागर भारद्वाज, राम पाल सैणी, रमेश भड़ोलिया, सुमित शर्मा, लखवीर लक्खी, अनुराधा ऐरी, अमृतलाल भारद्वाज, नर्मदा जसवाल, मंजू जरियाल, लक्ष्मी जरियाल, रजनी मनकोटिया, उर्मिला चौधरी, पुष्पा देवी, तिलक राज सैनी, अंबिका दत्त, बशीर मोहम्मद, बलविंद्र गोल्डी, बलराम बबलू, लखवीर लक्खी, अजय चौधरी, राहुल देव, खामोश जैतक, नवीन पूरी, अजय मिन्हास, साहिल जैतक, सरदार भाग सिंह, डॉ. सुभाष शर्मा और विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने पहले ही बजट में हिमाचल को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने की इच्छा शक्ति दिखाई है। उन्होंने कहा कि गांव, किसान, युवा, पत्रकारों, महिला, उद्योगों और कर्मचारी वर्ग के लिए योजनाएं दी गई हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को नई योजनाओं से अपनी आर्थिकी मजबूत करने का मौका मिलेगा। पॉलीहाउस के लिए 23 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। आलू आधारित उद्योग लगने से किसानों को लाभ होगा, फूलों की खेती को सरकार बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के लिए रोजगार मेले लगाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना के तहत नवजात बच्चों को तोहफे दिए जाएंगे। कौशल विकास भत्ता के लिए 100 करोड़ रुपये दिए हैं। ऊना के पंडोगा के औद्योगिक क्षेत्र को जल्द विकसित करने की वचनबद्धता सरकार ने दिखाई है। निवेशकों को आमंत्रित कर रोजगार के और अधिक साधन सृजित होंगे। भाजपा नेताओं ने कहा कि दो नए सीमेंट कारखाने प्रदेश में लगने से प्रदेश की आर्थिकी भी सुधरेगी और युवाओं को रोजगार के साधन भी चंबा और सिरमौर में उपलब्ध हो पाएंगे। युवा मोर्चा सचिव राजीव कालिया, राजेश दत्ता, अशोक धीमान, अशोक ठाकुर ओर गोल्डी चौहान ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। पानी, सिंचाई योजनाओं के लिए बजट का प्रावधान बढ़ाया है। परिवहन निगम को 300 करोड़ रुपये दिए गए हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग के माध्यम से सस्ती डालें उपलब्ध करवाने के लिए 220 करोड़ की राशि उपलब्ध करवाई है। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 19 से 35 वर्ष के युवाओं को रोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा। वहीं सतीश बनगढ़, अविनाश मेनन, रितिका भारद्वाज, सरिता देवी, अश्विनी कुमार, छिंदर पाल, सुखविंद्र सिंह, सुखविंदर काला और राजेश कौशल ने कहा कि छोटे और लघु उद्योगों को विद्युत शुल्क में छूट दी गई है। मंदिरों का चढ़ावा 15 प्रतिशत गौ सदनों पर खर्च किया जाएगा। वहीं डेयरी फार्मिंग के लिए 10 फीसदी अनुदान, देसी गाय के लिए 20 फीसदी अनुदान देने से किसानों व पशुपालकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें