अमर उजाला ब्यूरो
लठियाणी (ऊना)।
कॅरिअर प्वाइंट डिफेंस अकादमी बंगाणा के चार युवा सेना में भर्ती हुए हैं। इनमें तीन युवा भारतीय सेना और एक को मिला इंडियन एयरफोर्स चयनित हुए हैं। अकादमी के प्राचार्य ऑनरेरी कैप्टन प्रकाश चंद शर्मा ने बताया शिमला में हुए लिखित परीक्षा एयरफोर्स में धुंधला ननांवी से विशाल शर्मा, भारतीय सेना में सिरमौर से योगेश और सोनू ठाकुर, शिमला देविघार से नरेंद्र सिंह शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अकादमी में अनाथ और गरीब युवाओं को लिखित परीक्षा की तैयारी निशुल्क करवाई जाती है। इस अवसर पर प्रबंधक मनोज कुमार, प्रशिक्षिका चंपा शर्मा ने सभी युवाओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।