फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब का ठेका खोलने पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हरोली के लोअर भदसाली में शराब का ठेका और अहाता खोलने पर ग्रामीण भड़क उठे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने ठेके के विरोध में उपायुक्त विकास लाबरू को ज्ञापन सौंपकर एनओसी न देने की मांग की है। पंचायत प्रधान पुष्पा रानी की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल में वार्ड सदस्य सुनीता देवी, रमेश चंद, नरेश कुमारी सहित अन्य ग्रामीणों ने डीसी को बताया कि ग्रामीणों ने करीब दो माह पहले शराब का ठेका और अहाता खोलने के लिए एनओसी न जारी करने की मांग की थी। बावजूद इसके विभाग ने सड़क के दो सौ मीटर दूर आबादी में ठेका खोल दिया। इससे गांव में रोष पनप रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि ठेके के समीप आईटीआई है, जिसका दुष्प्रभाव आईटीआई में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों पर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि ठेके पर शाम सांय होते ही नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है और नशे में धुत्त नशेड़ी कामकाज के सिलसिले में सड़क से गुजर रही महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं और यहां तक कि वे गाली गलौज करने से भी गुरेज नहीं करते हैं। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से शराब ठेके और अहाते को बंद करवाने की मांग की है। डीसी विकास लाबरू ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी मांग पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर हरिकिशन, जतिंद्र कुमार, बलराज कुमार, अजीत कुमार, राज कुमार, वीरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, कैलाश कुमार, सुभाष, महिंद्र सिंह, निर्मला देवी, अंजू वाला, सीमा देवी, वंदना, संतोष कुमारी, सुमनलता, कृष्णा देवी, माया देवी, ममता, दर्शना देवी, किरणा देवी, रचना, सुरिंद्र, दविंद्र कुमार, सरोज कुमारी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें