फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से बालक की मौत 1

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव अरनियाला स्थित ट्रक यूनियन के पास कार की चपेट में आने से दस वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। मृतक बालक की पहचान शिवराज निवासी बदाऊं यूपी के रूप में हुई है, जो यहां अपने माता-पिता के साथ झुग्गियों में रहता था। पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह दस वर्षीय शिवराज पैदल सड़क पर जा रहा था कि इसी दौरान एक कार की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। उसे घायलावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद बालक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें