फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 19 साल के छात्र की ऊना आईटीआई की तीसरी मंजिल की छत से गिरकर मौत

Sat, 06 Apr 2024 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना आईटीआई में चल रही जिला स्तरीय खेलों में हिस्सा लेने पहुंचा था कृष्ण कुमार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। एक 19 वर्षीय बंगाणा क्षेत्र के प्रशिक्षु छात्र की आईटीआई की तीसरी मंजिल की छत से गिरने से मौत हो गई है। इस संदर्भ में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि छात्र छत के ऊपर फोन सुन रहा था कि लिफ्ट के लिए रखे खाली स्पेस में पैर फिसलने से वह तीसरी मंजिल से सीधे नीचे गिर गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आईटीआई ब्वॉयज ऊना में इन दिनों खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है और शनिवार को समापन होगा। समापन कार्यक्रम से एक दिन पहले शुक्रवार की रात को इस तरह से दर्दनाक हादसा पेश आने से जहां प्रबंधों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल पूरी तरह से खुलकर सामने आई है। वहीं, दूसरी ओर लापरवाही से यह हादसा पेश आया है, जिससे किसी के घर का चिराग बुझ गया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थाना ऊना के तहत 19 साल का कृष्ण कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी धुंधलाए तहसील बंगाणा आईटीआई ऊना में गेम्स खेलने आया हुआ था। शुक्रवार रात आईटीआई ऊना की तीसरी मंजिल से नीचे गिरने के कारण उसे ऊना अस्तपाल में उपचार हेतु ले जाया गया, जिसे ड्यूटी पर तैनात एमओ ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधर, एसपी ऊना राकेश सिंह का कहना है कि घटना घटित होने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और छात्र के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें