फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नवाजे 19 फायर और होमगार्ड जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले फायर और होमगार्ड जवानों को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अग्निशमन केंद्र ऊना के प्रभारी अशोक कुमार राणा, उप अग्निशमन अधिकारी सुरेश कुमार, कनिष्ठ कार्यालय सहायक मीना देवी, लीडिंग फायरमैन जयपाल शर्मा, अश्वनी कुमार, अशोक कुमार, फायरमैन मुकेश कुमार, चंद्रमोहन, दक्ष कुमार तथा चालक अमित कुमार और जगदेव सिंह को विभाग में सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इसी प्रकार ऊना होमगार्ड वाहिनी के स्वयंसेवक कंपनी कमांडर टेक सिंह, प्लाटून कमांडर पूर्ण सिंह व रणजीत सिंह, हवलदार हरदियाल सिंह, प्यारा सिंह, जनक राज, गृह रक्षक टिक्का खान तथा गृह रक्षक चालक सुरजीत सिंह को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। सम्मानित किए गए सभी अधिकारियों और जवानों ने ऊना में रेस्क्यू, अग्निशमन तथा अन्य आपातकालीन सेवाओं के दौरान जन-धन और अमूल्य संपत्ति की रक्षा में उत्कृष्ट योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें