फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात तक छिड़ी सूफी तरानों की धुन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। रूह से जुड़े सूफी संगीत की तान ऐसी छिड़ी कि हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। अमर उजाला द्वारा आयोजित सूफी शाम में राइजिंग मलंग ग्रुप के सूफी गायक प्रभजोत प्रभु और अमनदीप कौशल की जोड़ी ने एक से बढ़कर एक सूफी तरानों से ऊना की शाम में रंग भर दिए। गायकों ने तेरे बुल्ले शाह की काफियों से लेकर नानक, कबीर, गोरख, अमीर खुसरो के शब्द व कलाम सुनाकर देर रात तक समा बांधे रखा। दमा दम मस्त कलंदर, तेरे इश्क ने नचाया करके थैया-थैया, छाप तिलक सब छीनी रे मो से नयना मिलाई के, सांसों की माला पे सिमरुं तेरा नाम... आदि सूफी तराने छेड़े तो लोगों की फरमाइश बढ़ती गई। समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा प्रो. राम कुमार, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष विवेक शर्मा और जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा आदि समेत अन्य अतिथियों ने देर रात तक सूफी संगीत का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें