फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल स्कूल में मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल दिवस पर होंगे रंगारंग कार्यक्रम
विज्ञापन

बाल स्कूल में होगा समारोह का आयोजन
कार्यक्रम को लेकर डीसी ने की बैठक
झांकियां रहेंगी मुख्य आकर्षण का केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। हिमाचल दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ऊना के मैदान में बड़ी धूमधाम से किया जाएगा। समारोह में मुख्यातिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। आईआरबी बटालियन, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और गाइड एवं स्काउट्स की टुकड़ियां भव्य मार्चपास्ट की सलामी लेंगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों की ओर से जिले के विकास को प्रदर्शित करने वाली झांकियां भी निकाली जाएंगी। विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। मंगलवार को समारोह के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त विकास लाबरू की अध्यक्षता में बचत भवन में बैठक का आयोजन किया गया। डीसी ने समारोह के सफल आयोजन को लेकर सभी विभागों से अपना सहयोग प्रदान करते हुए कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही सभी जिले के विभागाध्यक्षों के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों से भी समारोह में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने जिलावासियों से भी समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। डीसी ने हिमाचल दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए। बैठक में पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त कृतिका कुलहरी, एसडीएम पृथीपाल सिंह, सहायक आयुक्त विनय मोदी, तहसीलदार नारायण चौहान, सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच, जीएम उद्योग अंशुल धीमान, उपनिदेशक उच्च शिक्षा भूप सिंह, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा हंसराज गुलेरिया, प्रधानाचार्य डाइट कमलदीप सिंह, डीपीओ रमण शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें