फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सीखा आपात स्थिति से निपटना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
एनडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भरवाई में बुधवार को व्यवसायिक शिक्षा के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आपातकालीन 108 एंबुलेंस के ईएमटी विनोद कुमार और दीपक कुमार ने विद्यार्थियों को 108 एंबुलेंस की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। स्कूल प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। स्कूल के आठवीं, नवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी ली और 108 एंबुलेंस सेवा वाहन चिंतपूर्णी के ईएमटी दीपक कुमार और पायलट मनजीत ने बच्चों को विस्तारपूर्वक प्राथमिक उपचार के बारे में बताया। ईएमटी विनोद व दीपक और पायलट मनजीत कुमार ने बच्चों को 108 गाड़ी में मौजूद उपकरणों के बारे में बताया और घायलों को दिए जाने वाले उपचार के बारे में जानकारी दी। अगर कोई सड़क दुर्घटना में घायल होता है तो 108 एंबुलेंस सेवा का निशुल्क लाभ लिया जा सकता है। इसके अलावा डिलीवरी केस में भी 108 एंबुलेंस सेवा का लाभ ले सकते हैं। 108 एंबुलेंस सेवा प्रदेश में उल्लेखनीय सेवाएं दे रही है। 108 एंबुलेंस सेवा कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि रोगी को गाड़ी में ही प्राथमिक उपचार दिया जा सके। धौलाधार स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें