फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। गोंदपुर बनेहड़ा में बाइक स्किड होने के कारण एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात को क्षेत्र के गोंदपुर बनेहड़ा में बाइक के सामने अचानक एक गाय के आ जाने के कारण बाइक सवार नरेंद्र कौशल निवासी दियोली संतुलन खो बैठा और बाइक स्किड हो गई। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। घायल को तुरंत एफआरयू दौलतपुर ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। इस पर परिजन उसे उपचार के लिए पंजाब के निजी अस्पताल ले गए हैं। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें