फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीढिय़ों से गिरकर वृद्धा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र के गांव नारी में सीढ़ियों से गिरकर वृद्धा घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार ऊना मुख्यालय के साथ लगते गांव नारी में बिशंभरी देवी मंगलवार सुबह घर की छत पर जाने के लिए सीढ़ियां चढ़ रही थी कि अचानक उसका पांव फिसल गया और वह सीढ़ियों से सीधे नीचे गिरकर लहूलुहान हो गई। इस हादसे में बिशंभरी देवी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने घायल बिशंभरी देवी को तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया। सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि वृद्धा के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। वृद्धा का सीटी स्कैन करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वृद्धा की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें