फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका है। मैसर्ज बद्री विशाल इंडस्ट्रीज गांव और डाकघर चौकीमन्यार, तहसील बंगाणा जिला ऊना ने विभिन्न वर्ग के 45 पद अधिसूचति किए हैं। इनमें 3 पद ब्रांच मैनेजर, 5 सेल्स मैनेजर, 35 पद सेल्स ऑफिसर, 2 पद ऑफिस असिस्टेंट (केवल लड़कियों के लिए) शामिल हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 28 जून को प्रात: 10 बजे से जिला रोजगार कार्यालय ऊना में लिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ऊना आरसी कटोच ने बताया कि ब्रांच मैनेजर के पद के लिए योग्यता एमबीए, सेल्स मैनेजर के लिए स्नातक, सेल्स ऑफिसर के लिए जमा दो और हेल्पर पद के लिए आठवीं-दसवीं पास होनी चाहिए, जबकि ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार स्नातक होने के साथ-साथ कंप्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को उनके पद अनुसार 6000 से 16000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। आरसी कटोच ने बताया कि इन पदों के लिए योग्य तथा इच्छुक आवेदक अपना रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यताओं के मूल प्रमाण पत्रों एवं उनकी छाया प्रतियों के साथ साक्षात्कार के लिए निर्धारित तिथि और स्थान में पहुंच कर भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को किसी प्रकार का यात्रा और दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक मोबाइल नंबर 98822-22271 पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें