फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्राकृतिक खेती से तैयार किया 18 फीट लंबा गन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारी (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव टक्का के प्रगतिशील किसान सतीश सैनी ने प्राकृतिक खेती से गन्ने की ऐसी फसल उगाई, जिसकी लंबाई 18 फुट तक पहुंच गई। उन्होंने अपनी 5 कनाल भूमि में बिना रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक का उपयोग किए गन्ने की उन्नत किस्म (17-4-31) उगाई। देसी गाय के गोबर से तैयार जैविक खाद और अन्य प्राकृतिक घोलों का उपयोग किया। सतीश सैनी का मानना है कि इस फसल से लगभग 4 लाख रुपये की आय होने का अनुमान है। कहा कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन लागत घटती है। मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है, और फसल की गुणवत्ता बेहतर होती है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन में भी मदद करती है। स्थानीय लोग मानते हैं कि इस प्रयोग से कुटलैहड़ क्षेत्र में प्राकृतिक खेती की नई लहर आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें