ऊना। जिला रोजगार कार्यालय ऊना में मैसर्ज केयर हेल्थ इंशोयरेंस लिमिटेड में एजेंसी मैनेज़र के पांच पद नियमित आधार पर भरने के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 18 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से पांच का चयन किया गया। बताया कि इन पदों को भरने के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन, आयु सीमा 24 से 40 वर्ष और वेतन 20 से 25 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित की गई थी। चयनित युवाओं को जल्द ही कंपनी की ओर से ज्वाइनिंग लैटर जारी कर दिए जाएंगे और चिह्नित की गई जगहों पर तय की गई तारीख के आधार पर ज्वाईनिंग देनी होगी।