जंगमों ने किया शिवलीला का गुणगान
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर अंबोआ में शिवरात्रि के अवसर पर पूरा दिन-पूजा अर्चना का दौर चला रहा। जंगम राज कुमार, महावीर, धर्मेंद्र, सुनील एवं बलजीत ने शिव महिमा का गुणगान और शिव विवाह का बखान किया। जंगमों की शिव स्तुति वा भक्त झूम उठे। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान रणजोध सिंह, वरेंीद्र कुमार, अशोक कुमार, नरेंद्र सिंह, इंद्र सिंह, पंचायत प्रधान युद्धवीर सिंह, उपप्रधान सिकंदर सिंह, मोहनलाल, पंडित तिलक राज, वेद प्रकाश, सूबेदार एवं रतन सिंह उपस्थित रहे।