फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4000 फॉर्म सत्यापित, 1000 वेबसाइट पर अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। किसान सम्मान निधि योजना को लागू करने के लिए जिला प्रशासन ने कदमताल तेज कर दी है। योजना का लाभ उठाने के लिए शुक्रवार को भी जिला के किसानों में भारी उत्साह देखा गया। पंचायत घरों में लगें कैंपों में किसान काफी संख्या में पहुंचे और फॉर्म भर कर जमा करवाए। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि अब आवेदन पत्रों को सत्यापित कर वेबसाइट पर डालने का काम समानांतर रूप से चल रहा है। लगभग 4,000 किसानों के फॉर्म सत्यापित कर उनका डाटा अपलोड किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि लगभग 1000 फॉर्म का डाटा वेबसाइट पर डाल दिया गया है। दस डाटा एंट्री ऑपरेटरों की टीम लगातार सत्यापित किए गए फॉर्म का डाटा अपलोड कर रही है तथा आवश्यकता हुई तो और अधिक डाटा एंट्री ऑपरेटरों की तैनाती की जाएगी। राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि 25 फरवरी तक सभी लाभार्थियों का डाटा वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा। जिससे 28 फरवरी से किसानों को 2000 रुपये की पहली किस्त मिल सके। यह पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में आएगा। किसान सम्मान निधि के तहत छोटे व सीमांत किसानों को सालाना 6000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फॉर्म भरने का काम पंचायत स्तर पर चल रहा है और सभी एसडीएम व बीडीओ इस प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें