फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा जुम्मा पर अता की नवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अलविदा जुम्मा पर अता की नवाज
विज्ञापन

टाहलीवाल मस्जिद में उमड़े रोजेदार, मुल्क की तरक्की और शांति की मांगी दुआ
अमर उजाला ब्यूरो
टाहलीवाल (ऊना)। रमजान महीने के अलविदा जुम्मा पर शुक्रवार को नमाज पढ़ने के लिए टाहलीवाल मस्जिद में रोजेदारों की भारी भीड़ उमड़ी। टाहलीवाल के मौलाना मोहम्मद राशीद सुल्तान ने डेढ़ बजे अलविदा जुम्मा की नमाज अता करवाई। मौलाना ने तकरीर करने से पहले रमजान महीना रुखसत होने पर कुछ इस तरह से शेर पेश किया। सबको उदास करके रमजान जा रहा है, सब पर लुटा कर अपना फैजान जा रहा है। आया था घर हमारे किस्मत हमारी बनकर, भेजा था जो खुदा ने वो मेहमान जा रहा है। मौलाना ने तकरीर कर हर मुसलमान को ईद की नमाज से पहले फितरा 2 किलो 45 ग्राम अनाज या इसकी कीमत किसी गरीब को देने को कहा। मौलाना ने बताया कि ईद की नमाज सुबह 9 बजे पढ़ी जाएगी। हर एक रोजेदार की आंखें रमजान की विदाई पर नम नजर आईं। सैकड़ों की तादाद में रोजेदारों ने सजदे में सिर झुकाया। खुदा की इबादत के जज्बे से लबरेज रोजेदारों ने मुल्क की तरक्की शांति, समृद्धि एवं परिवार की खुशी के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। दुआ में अमन की अपील की। इस मौके पर रोशन दीन, मकसूद, महमूद, शकील, काला बाबा, भली खान, चूड़दीन, बशीर दीन, गुलाम मोहम्मद, करीमदीन, चूड़दीन, बैसाखदीन, रशांतदीन, सलीम दीन, सदीक दीन, नजीर दीन, अब्दुल, अनवर खान और दिलवर खान समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें