शिक्षक संघ का बयान हास्यास्पद : मनोज
दौलतपुर चौक (ऊना)। जिला कंप्यूटर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने पीजीटीआईपी शिक्षक संघ के उस बयान को हास्यास्पद बताया, जिसमें उन्होंने कंप्यूटर शिक्षकों के स्थानांतरण की बात कही है। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर शिक्षक वर्ष 2000 से प्रदेश के स्कूलों में बहुत कम वेतन पर कार्य कर रहे हैं और उनको समय पर वेतन भी नहीं दिया जाता। उन्होंने पीजीटीआईपी संघ से आह्वान किया है कि कंप्यूटर शिक्षकों के तबादले की बयानबाजी करने की जगह विद्यार्थियों की पढ़ाई और उनके हित में कार्य करें। उन्होंने कहा कि जब तक कंप्यूटर शिक्षकों के लिए स्थायी नीति बनाकर पीजीटीआईपी अध्यापकों के बराबर एक समान वेेतन देना शुरू नहीं करती, तब तक सरकार ऐसी तबादला नीति के बारे में न सोचे। इस अवसर पर उनके साथ संघ के महासचिव लोवलेश, वरिष्ठ सलाहकार अजय राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरजीत शर्मा, वित्त सचिव नीरज डोगरा, अंब ब्लॉक अध्यक्ष पुराण सिंह, अलका शर्मा, गगरेट ब्लॉक अध्यक्ष अनीता राणा भी उपस्थित रहे।